+91 9236033117 

Providing Worldwide Services on All types of Puja and Ritual

मुझे तूने मालिक, बहुत कुछ दिया है

मुझे तूने मालिक बहुत कुछ दिया है | तेरा शुक्रिया है

मुझे तूने मालिक बहुत कुछ दिया है

तर्ज- तुम्ही मेरे मंदिर ।

मुझे तूने मालिक बहुत कुछ दिया है

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है,

मेरे लिए तूने, सबकुछ किया है,

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है । ।

ना मिलती अगर, दी हुई दात तेरी,

तो क्या थी जमाने में, औकात मेरी,

ये बंदा तो तेरे, सहारे जिया है,

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है । ।

ये जायदाद दी है, ये औलाद दी है,

मुसीबत में हर वक्त, इमदाद दी है,

तेरा ही दिया मैंने, खाया पिया है,

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है । ।

मेरा ही नहीं तू, सभी का है दाता,

सभी को सभी कुछ, देता दिलाता,

जो खाली था दामन, तूने भर दिया है,

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है । ।

तेरी बंदगी से मैं, बंदा हूँ मालिक,

तेरे ही करम से मैं, जिन्दा हूँ मालिक,

तुम्हीं ने तो जीने के, काबिल किया है,

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है । ।

मेरा भूल जाना, तेरा ना भुलाना,

तेरी रहमतों का, कहाँ है ठिकाना,

तेरी इस मोहब्बत ने, पागल किया है,

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है । ।

मुझे तूने मालिक, बहुत कुछ दिया है,

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है,

मेरे लिए तूने, सबकुछ किया है,

तेरा शुक्रिया है, तेरा शुक्रिया है । ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Certified Priests

Vedic Pathshaala Certified Priests.

Vedic Standards

All Rituals Follows vedic procedures and standards.

We Providing Worldwide Services

Book Powerful Pujas Online Now!

100% Secure Checkout

PayPal / MasterCard / Visa